Name of Post: | UP पुलिस रिक्रूटमेंट 2022 - आगे बढ़ी एग्ज़ाम की तारीख़, अब 15 मार्च तक कर सकते हैं अप्लाई| |
---|---|
Last Updated: | 02, Mar-2022 | 08:00 AM |
Short Information: | अब UP पुलिस की तैयारी कर रहे युवा 15 मार्च तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं| इस एग्ज़ाम के लिए उम्र सीमा और योग्यता से जुड़ी बाकी जानकारी बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर उपलब्ध है| |
हाल ही में UPPRPB (उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट एवं प्रमोशन बोर्ड) की तरफ से नोटिफिकेशन जारी की गयी है| इस नोटिफिकेशन में ये बताया गया है कि पुलिस एग्ज़ाम के लिए अप्लाई करने की तारीख़ आगे बढ़ा दी गयी है| पहले UP पुलिस रिक्रूटमेंट 2022 के लिए अप्लाई करने की आखरी तारीख़ 26 फ़रवरी थी| लेकिन अब UP पुलिस की तैयारी कर रहे युवा 15 मार्च तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं| इस एग्ज़ाम के लिए उम्र सीमा और योग्यता से जुड़ी बाकी जानकारी बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर उपलब्ध है|
इस साल होने वाली UP पुलिस की परीक्षा के लिए अब विद्यार्थी 15 मार्च तक रजिस्टर कर सकते हैं| ज्ञात हो कि इस बार उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड ने अलग अलग पोस्ट के लिए 2000 से अधिक भर्तियां निकाली हैं| इनमें पुलिस असिस्टेंट ऑपरेटर, पुलिस हेड ऑपरेटर, और वर्कशॉप स्टाफ शामिल हैं| हर पोस्ट के लिए उम्र सीमा और योग्यता भी अलग तय की गयी है|
उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड में इस पोस्ट के लिए 20 जनवरी से रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं| पहले इसमें अप्लाई करने की लास्ट डेट फ़रवरी में थी लेकिन अब उस तारीख़ को आगे बढ़ा के 15 मार्च कर दिया गया है| इसके लिए एग्ज़ाम डेट और एडमिट कार्ड से जुड़ी बाकी जानकारी बोर्ड की तरफ से जल्द ही जारी की जाएगी| इस पोस्ट के लिए निम्नतम उम्र सीमा 18 साल है और अधिकतम उम्र 22 साल है| UPPRPB असिस्टेंट ऑपरेटर रिक्रूटमेंट 2022 में कुल 1374 भर्तियाँ हैं| इस पोस्ट के लिए वो सभी विद्यार्थी अप्लाई कर सकते हैं जिन्होंने 10+2 गणित (Mathematics) और भौतिक विज्ञान (Physics) के साथ पास की हो|
UPPRPB हेड ऑपरेटर रिक्रूटमेंट 2022
इस पोस्ट के लिए निम्नतम उम्र सीमा 20 साल है और अधिकतम उम्र 28 साल है| UPPRPB हेड ऑपरेटर रिक्रूटमेंट 2022 में कुल 936 भर्तियाँ हैं| इस पोस्ट के लिए वो सभी विद्यार्थी अप्लाई कर सकते हैं जिन्होंने इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया हो| पास किये हुए विषयों में आईटी, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, और कंप्यूटर साइंस, टेली कम्युनिकेशन, और इलेक्ट्रॉनिक्स शामिल हैं|
इस पोस्ट के लिए निम्नतम उम्र सीमा 20 साल है और अधिकतम उम्र 28 साल है| UPPRPB वर्कशॉप स्टाफ रिक्रूटमेंट 2022 में कुल 120 भर्तियाँ हैं| इस पोस्ट के लिए वो सभी विद्यार्थी अप्लाई कर सकते हैं जिन्होंने 10वीं कक्षा पास की हो या फिर इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया हो|
उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट एवं प्रमोशन बोर्ड की तरफ से होने वाली परीक्षा में अप्लाई करने की फीस 400 रूपये है| जनरल, SC, ST, और OBC समेत सभी केटेगरी के विद्यार्थियों के लिए पुलिस एग्ज़ाम की यही फीस तय की गयी है| कोविड 19 के चलते तारीख़ आगे बढ़ने से उनके लिए फायदा हो गया है जो फ़रवरी के महीने में अप्लाई नहीं कर पाए थे|
यदि आप भी उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती के लिए तैयारी कर रहे हैं तो आज ही ICS होमवर्क ऐप के साथ जुड़ कर घर बैठे परीक्षा के लिए पढ़ाई शुरू कर सकते हैं| इस ऐप के साथ आपको मौका मिलता है एक ही फीस में सभी सरकारी नौकरियों की तैयारी करने का| UPPRPB के साथ, आप ICS पर UPSSSC और UPTET की पढ़ाई भी कर सकते हैं| अधिक जानकारी के लिए आज ही 7026-190-190 पर कॉल करें| ऐप डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें|