Name of Post: | RBI JE Recruitment 2021 | आरबीआई ने अब निकली जूनियर इंजीनियर की भर्ती, ग्रेड बी ऑफिसर और सुरक्षा गार्ड के लिए हो रहे हैं आवेदन |
---|---|
Last Updated: | 02, Feb-2021 | 08:01 AM |
Short Information: | RBI JE Recruitment 2021 बैंक द्वारा आज 2 फरवरी 2021 को जारी भर्ती विज्ञापन (सं. 1 /JE/2019‐2020) के अनुसार आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट rbi.org.in पर उपलब्ध कराये गये ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से कर सकते हैं। |
आरबीआई में जूनियर इंजीनियर की सरकारी नौकरी अधिसूचना का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए काम की खबर। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने जूनियर इंजीनियर (सिविल) और जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के कुल 48 पदों पर भर्ती के लिए फ्रेश नोटिफिकेशन जारी किया है। बैंक द्वारा आज, 2 फरवरी 2021 को जारी भर्ती विज्ञापन (सं. 1 /JE/2019‐2020) के अनुसार, आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट, rbi.org.in पर उपलब्ध कराये गये ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया आज से ही शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 15 फरवरी 2021 तक अपना ऑनलाइन अप्लीकेशन सबमिट कर पाएंगे।
यहां देखें आरबीआई जेई भर्ती 2021 अधिसूचना
आरबीआई जेई भर्ती 2021 अधिसूचना के अनुसार उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या अन्य उच्च शिक्षा संस्थान से न्यूनतम 65% अंकों के साथ सिविल या इलेक्ट्रिकल में तीन वर्षीय डिप्लोमा या न्यूनतम 55 फीसदी अंकों के साथ सिविल या इलेक्ट्रिकल में इंजीनियरिंग डिग्री उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही साथ सम्बन्धित कार्य का कम से कम 2 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। वहीं, उम्मीदवारों की आयु 1 फरवरी 2021 को 20 वर्ष से कम और 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। एससी, एसटी, ओबीसी और अन्य उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा में छूट का भी प्रावधान किया गया है।
दूसरी तरफ, आरबीआई में सुरक्षा गार्ड के 241 पदों और ऑफिसर ग्रेड बी के 322 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। सुरक्षा गार्ड भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 फरवरी तक और ग्रेड बी ऑफिसर पदों के लिए आवेदन 15 फरवरी तक सबमिट किये जा सकते हैं। आरबीआई सिक्योरिटी गार्ड भर्ती 2021 का नोटिफिकेशन और अप्लीकेशन और आरबीआई ग्रेड बी ऑफिसर भर्ती 2021 का नोटिफिकेशन